Manipur Militant Arrested News:  मणिपुर के चार जिलों से 11 उग्रवादी गिरफ्तार
Published : Apr 4, 2025, 12:45 pm IST
Updated : Apr 4, 2025, 12:45 pm IST
SHARE ARTICLE
11 militants arrested from four districts of Manipur news in hindi
11 militants arrested from four districts of Manipur news in hindi

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित केवाईकेएल के एक उग्रवादी को बृहस्पतिवार को थौबल जिले के उनिंगखोंग इलाके से गिरफ्तार किया।

Manipur Militant Arrested News In Hindi:  इंफाल, चार अप्रैल (भाषा) मणिपुर में सुरक्षा बलों ने घाटी के विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े कम से कम 11 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित ‘पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टीपी ऑफ कांगलीपाक (पीआरईपीएके) के दो सक्रिय सदस्यों को बृहस्पतिवार को इंफाल पश्चिम जिले के लांगथबल कुंजा से गिरफ्तार किया गया, जबकि कांगलेई यावोल कन्ना लूप (केवाईकेएल) के एक अन्य सदस्य को उसी जिले के अवानफ पोत्संगबाम से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित केवाईकेएल (सोरेपा) के एक उग्रवादी को बृहस्पतिवार को थौबल जिले के उनिंगखोंग इलाके से गिरफ्तार किया गया।

इनके अलावा, इंफाल पूर्व के चिंगरेल तेजपुर से ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक सदस्य, जिले के फकनुंग सांगोमशांग से कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी-सिटी मेइती) के एक सदस्य, बिष्णुपुर जिले के मोइरांग खुनौ से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के एक सक्रिय काडर, केइराओ वांगखेम ममांग लेईकाई से केसीपी (नोयोन) के दो सदस्य और इंफाल पूर्व से प्रतिबंधित संगठन ‘यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांगलीपाक’ संगठन के दो और सदस्य गिरफ्तार किए गए।

अधिकारी ने बताया कि एक आतंकवादी के पास से गोलियों से भरी एक पिस्तौल भी बरामद की गई है। (एजंसी)

(For More News Apart From 11 militants arrested from four districts of Manipur News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

 

बठिंडा प्रदूषण अलर्टः AQI 380 के पार, जहरीली हवा से लोग परेशान

15 Nov 2026 4:50 PM

इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, डॉक्टरों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़! आरोपी पुलिस हिरासत में।

11 Nov 2026 6:46 PM

सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद उनके घर पर शोक की लहर...

11 Nov 2026 6:41 PM

अजनाला से टिकट मिलने पर कुलदीप धालीवाल का बड़ा बयान, क्या कहा सुनिए....

31 Oct 2026 5:17 PM

परविंदर झोटा हत्या मामलाः परविंदर झोटा के घर के बाहर CRPF तैनात

30 Oct 2026 10:32 PM

Barnala | जनता के मुद्दे, जमीनी हकीकतें और राजनीतिक समीकरण

28 Oct 2026 4:23 PM