
नांदेड़ तालुका के अलेगांव और रुंज से मूंगफली की कटाई के लिए पुरुष और महिला श्रमिकों को ले जा रहा एक ट्रैक्टर कुएं में गिर गया।
Nanded News: महाराष्ट्र के नांदेड़ में लगभग 12 पुरुष और महिला मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रैक्टर कुएं में गिर गया। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब सात बजे घटी। ग्रामीणों ने कुएं में गिरे दो महिलाओं और एक पुरुष को बचाने में सफलता प्राप्त की। लेकिन पिछले तीन घंटे से कोई बचाव दल नहीं पहुंचने से अनुमान लगाया जा रहा है कि कुएं में गिरे नौ लोगों की मौत हो गई है।
नांदेड़ तालुका के अलेगांव और रुंज से मूंगफली की कटाई के लिए पुरुष और महिला श्रमिकों को ले जा रहा एक ट्रैक्टर कुएं में गिर गया। कुएं में पानी और गाद के कारण ट्रैक्टर पूरी तरह डूब गया है। पिछले तीन घंटों से इलाके के ग्रामीण कुएं में गिरे पुरुषों और महिलाओं को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है कि उक्त ट्रैक्टर को 15 वर्षीय लड़का चला रहा था। इस बीच पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
(For More News Apart From A tractor full of labourers fell into a well in Nanded, Maharashtra News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)