Nashik Fighter Plane crash News: नासिक में सुखोई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट एवं सह पायलट सुरक्षित

खबरे |

खबरे |

Nashik Fighter Plane crash News: नासिक में सुखोई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट एवं सह पायलट सुरक्षित
Published : Jun 4, 2024, 5:10 pm IST
Updated : Jun 4, 2024, 5:10 pm IST
SHARE ARTICLE
 Pune: Remains of a Sukhoi fighter plane of the Indian Air Force (IAF) after it crashed, in Nashik district, Tuesday, June 4, 2024. Pilots of the aircraft ejected safely. (PTI Photo)
Pune: Remains of a Sukhoi fighter plane of the Indian Air Force (IAF) after it crashed, in Nashik district, Tuesday, June 4, 2024. Pilots of the aircraft ejected safely. (PTI Photo)

पायलट और सह-पायलट को इलाज के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के अस्पताल ले जाया गया।

Nashik Sukhoi Fighter Plane crash News: महाराष्ट्र के नासिक जिले में मंगलवार को भारतीय वायु सेना का एक सुखोई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया लेकिन पायलट एवं सह पायलट सुरक्षित बाहर निकल गए। 

नासिक रेंज के विशेष पुलिस महानिरीक्षक डी आर कराले ने कहा कि पायलट और सह-पायलट को इलाज के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के अस्पताल ले जाया गया।

आईपीएस अधिकारी ने बताया कि एसयू-30 एमकेआई शिरसागांव के समीप एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह लड़ाकू जेट विमान एक बजकर 20 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ तब उसे विंग कमांडर बोकिल उड़ा रहे थे और उनका साथ ‘सेंकेंड इन कमांड’ विश्वास दे रहे थे। अधिकारियों के अनुसार दोनों पायलटों को मामूली रूप से चोटें आयीं और उनका एचएएल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विमान के गिरने के बाद उसमें आग लग गयी जिसे बुझाया गया। विमान के हिस्से 500 मीटर के दायरे में बिखर गये। वायुसेना, एचएएल सुरक्षा एवं तकनीकी इकाई ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना की सटीक वजह का अभी पता नहीं चला है लेकिन प्राथमिक सूचना तकनीकी कारकों की ओर इशारा करती है।

सूत्रों ने बताया कि यह विमान निरीक्षण, मरम्मत एवं जांच कार्य के लिए एचएएल के पास था । उनके अनुसार परीक्षण के बाद उसे वायुसेना को सौंपा जाता है।(PTI)

(For more news apart from Sukhoi fighter plane crashes in Nashik, pilot and co-pilot safe, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM