महाराष्ट्र : एक दिन की राहत के बाद फिर बारिश में भीगी मुंबई, ‘येलो अलर्ट’ जारी

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र : एक दिन की राहत के बाद फिर बारिश में भीगी मुंबई, ‘येलो अलर्ट’ जारी
Published : Jul 4, 2023, 2:08 pm IST
Updated : Jul 4, 2023, 2:08 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

बुधवार को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक दिन की राहत के बाद मंगलवार को एक बार फिर मध्यम से भारी बारिश हुई और शहर के कुछ हिस्सों में अभी भी बरसात हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुंबई स्थित क्षेत्रीय केन्द्र ने अगले तीन दिन के लिए ‘‘येलो अलर्ट’’ जारी कर महानगर में भारी बारिश का अनुमान जाहिर किया है। मुंबई की जीवन रेखा मानी जाने वाली लोकल ट्रेनें मंगलवार को मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे कॉरिडोर पर सामान्य रूप से चल रही हैं। हालाँकि कुछ यात्रियों ने दावा किया कि ट्रेन सेवाएं दस से पंद्रह मिनट की देरी से चल रही हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण कुछ स्थानों पर यातायात धीमा हो गया लेकिन कुल मिलाकर कहीं भी कोई यातायात जाम की स्थिति नहीं आई। शहर में कहीं भी जलभराव की कोई खबर नहीं है।

सायन, माटुंगा कुर्ला, चेंबूर, अंधेरी और परेल उपनगरों सहित शहर के अधिकतर हिस्सों में सोमवार रात से मध्यम से भारी बारिश हुई। बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन (बेस्ट) के एक अधिकारी ने बताया कि उनकी बस सेवाएं सामान्य हैं और कोई मार्ग परिवरर्तन नहीं किया गया है।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि द्वीप शहर, पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में मंगलवार को सुबह आठ बजे तक, बीते चौबीस घंटों की अवधि में क्रमश: 33 मिलीमीटर, 13.21 मिलीमीटर और 18.62 मिलीमीटर औसत बारिश हुई है।.

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग केन्द्र ने मुंबई के लिए बुधवार से शुक्रवार तक ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।. बुधवार को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

इसमें यह भी बताया गया है कि बृहस्पतिवार को कुछ स्थानों पर भारी और अत्यधिक बारिश होने की संभावना है और शुक्रवार को भी यही स्थिति रह सकती है ।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM