महाराष्ट्र: कंटेनर ने पहले कार को मारी टक्कर, फिर होटल में घुसा, करीब एक दर्जन लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र: कंटेनर ने पहले कार को मारी टक्कर, फिर होटल में घुसा, करीब एक दर्जन लोगों की मौत
Published : Jul 4, 2023, 3:18 pm IST
Updated : Jul 4, 2023, 3:41 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

घटना का एक सी.सी.टी.वी. फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कंटेनर सड़क किनारे खड़ी कार से टकराता है और एक होटल में घुस..

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के धुले में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. मुंबई-आगरा हाईवे पर ब्रेक फेल होने से एक कंटेनर एक होटल से टकरा गया। हादसे में 38 लोग कंटेनर में फंस गए.

इनमें से 10 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हो गए. हादसा दोपहर करीब 12 बजे शिरपुर तालुका के प्लासनेर गांव में हुआ। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा धुले जिले में मुंबई-आगरा राजमार्ग पर पलासनेर गांव के समीप पूर्वाह्न करीब 10 बजकर 45 मिनट पर हुआ।.

उन्होंने बताया कि ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे जिसके बाद चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। ट्रक ने दो मोटरसाइकिल, एक कार और एक अन्य कंटेनर को पीछे से टक्कर मारी। इसके बाद ट्रक राजमार्ग पर एक बस स्टैंड के समीप बने एक होटल में जा घुसा और पलट गया।

इस घटना का एक सी.सी.टी.वी. फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कंटेनर सड़क किनारे खड़ी कार से टकराता है और एक होटल में घुस जाता है.

सबसे पहले कार बिखर जाती है और 200 मीटर तक सड़क पर घसीटती हुई सामने डिवाइडर से टकराती है और हवा में करीब 5 फीट ऊपर उछल जाती है।

इसके बाद ट्रक लोगों को कुचलते हुए सड़क किनारे एक होटल पर जाकर पलट गया. घटना के वक्त होटल में काफी भीड़ थी। इससे जान-माल की काफी हानि हुई है.

हादसे के बाद सड़क के किनारे मृतकों और घायलों की कतार लग गई. कई लोगों के शरीर के अंग अलग-थलग पड़े हुए थे. घायल घंटों तक सड़क पर तड़पते दिखे।

स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना के वक्त कंटेनर की रफ्तार 60-80 किमी प्रति घंटा रही होगी.
लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया और क्रेन की मदद से कंटेनर को हटाया गया. हादसे में होटल पूरी तरह नष्ट हो गया.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM