शुक्रवार को ओडिशा दौरे पर जाएंगे गृह मंत्री अमित शाह

खबरे |

खबरे |

शुक्रवार को ओडिशा दौरे पर जाएंगे गृह मंत्री अमित शाह
Published : Aug 4, 2023, 1:25 pm IST
Updated : Aug 4, 2023, 1:25 pm IST
SHARE ARTICLE
amit shah( file photo)
amit shah( file photo)

शाह शनिवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना होने से पहले हवाई अड्डे के ‘लाउंज’ में एक बैठक में शामिल होंगे।

भुवनेश्वर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरान वह कई अधिकारिक बैठकों में हिस्सा लेंगे। गृह विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। शाह शुक्रवार रात 10 बजकर 40 मिनट पर भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे और अगले दिन एक राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का उद्घाटन करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को उनका वामपंथी उग्रवाद और आपदा प्रबंधन से जुड़ी एक बैठक में भाग लेने का कार्यक्रम है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के भी बैठक में शामिल होने की संभावना है। शाह और पटनायक के बीच किसी बैठक के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

अधिकारियों ने कहा कि शाह शनिवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना होने से पहले हवाई अड्डे के ‘लाउंज’ में एक बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने यह नहीं बताया कि इस बैठक में कौन-कौन मौजूद रहेगा।

गृह मंत्री की अचानक हो रही ओडिशा यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) द्वारा दिल्ली अध्यादेश विधेयक को समर्थन देने और नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के विरोध की घोषणा के बाद हो रही है।

गुजरात में बिपरजॉय चक्रवात के मद्देनजर शाह की 17 जून को निर्धारित ओडिशा यात्रा रद्द कर दी गई थी। शाह शनिवार शाम को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय जाएंगे और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

Location: India, Odisha, Bhubaneswar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM