महाराष्ट्र : कुएं में फंसे चार श्रमिकों को बचाने का अभियान चौथे दिन भी जारी

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र : कुएं में फंसे चार श्रमिकों को बचाने का अभियान चौथे दिन भी जारी
Published : Aug 4, 2023, 12:00 pm IST
Updated : Aug 4, 2023, 12:00 pm IST
SHARE ARTICLE
फोटो साभार PTI
फोटो साभार PTI

एनडीआरएफ के जवान और स्थानीय प्रशासन फंसे हुए मजदूरों को निकालने के लिए बचाव अभियान चला रहे हैं।

पुणे:  महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक निर्माणाधीन कुएं में मिट्ठी धंसने के बाद फंस गए चार श्रमिकों को बचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) का बचाव अभियान शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी है। 

यह घटना मंगलवार की शाम महाराष्ट्र के पुणे जिले में इंदापुर तहसील के म्हसोबाची वाडी गांव में हुई थी। एनडीआरएफ के जवान और स्थानीय प्रशासन फंसे हुए मजदूरों को निकालने के लिए बचाव अभियान चला रहे हैं। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद, एनडीआरएफ के जवान कुएं में धंसी मिट्ठी और मलबा हटाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। घटनास्थल पर मशीनों की मदद से पूरी रात बचाव अभियान चला।''

अधिकारियों के अनुसार, यह कुआँ 100 फुट गहरा है और इसका व्यास 120 फुट है और इस स्थल का उपयोग पहले बालू उत्खनन के लिए किया जाता था। उन्होंने बताया कि यह एक बड़ा कुआं है और निर्माण के दौरान भीतरी कंक्रीट की दीवार धंस गई और मलबा गिरने से कुएं के तल पर काम कर रहे लोग उसमें फंस गए।

Location: India, Maharashtra, Pune

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM