Jaipur News: पर्यटक बस और ट्रेलर के बीच टक्कर, दो सगी बहनों की मौत; 23 अन्य घायल
Jaipur News: पर्यटक बस और ट्रेलर के बीच टक्कर, दो सगी बहनों की मौत; 23 अन्य घायल
Published : Sep 4, 2023, 4:54 pm IST
Updated : Sep 4, 2023, 4:54 pm IST
SHARE ARTICLE
Jaipur News: Collision between tourist bus and trailer, two real sisters died; 23 others injured
Jaipur News: Collision between tourist bus and trailer, two real sisters died; 23 others injured

ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

जयपुर: जयपुर ग्रामीण के आंधी थाना क्षेत्र में रविवार रात एक पर्यटक बस और ट्रेलर की टक्कर में बस में सवार दो सगी बहनों की मौत हो गई जबकि 23 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

थानाधिकारी हरदयाल ने बताया कि खाटू श्याम मंदिर से उज्जैन जा रही पर्यटक बस की आंधी पुलिया के पास एक ट्रेलर से हुई टक्कर में बस में सवार दो सगी बहनों छवि पालीवाल (12) और कृति पालीवाल (8) की मौत हो गई जबकि 23 अन्य यात्री घायल हो गए। घायलों में दो लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें निम्स अस्पताल रेफर किया गया है।

 पर्यटक बस में सवार सभी लोग प्रतापगढ़ जिले के धारियावाद से एक ही परिवार के थे और खाटू श्याम जी मंदिर से दर्शन कर उज्जैन जा रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव परिजनों को सौंप दिए गए। इस संबंध में ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM