महाराष्ट्र : ठाणे में चलती कार में अचानक लगी आग, परिवार के सात लोग बाल-बाल बचे

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र : ठाणे में चलती कार में अचानक लगी आग, परिवार के सात लोग बाल-बाल बचे
Published : Sep 4, 2023, 12:36 pm IST
Updated : Sep 4, 2023, 12:36 pm IST
SHARE ARTICLE
Suddenly fire broke out in a moving car in Thane (photo-pti)
Suddenly fire broke out in a moving car in Thane (photo-pti)

कार में अचानक आग लगने के बाद उसमें सवार दो महिलाएं, तीन पुरुष और तीन बच्चे तुरंत बाहर निकल आए।

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में  एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में मौजूद एक परिवार के सात लोगों को सुरक्षित निकाला गया।  ठाणे के नगर निकाय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। स्थानीय नगर निकाय के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने कहा कि यह घटना रविवार रात करीब 10 बजे मुंब्रा बाईपास पर हुई। उन्होंने बताया कि कार में सवार लोग ठाणे आ रहे थे तभी अचानक  उनके कार में आग लग गई. कार में सवार एक परिवार के सात लोगों की जान बाल-बाल बची।

कार में अचानक आग लगने के बाद उसमें सवार दो महिलाएं, तीन पुरुष और तीन बच्चे तुरंत बाहर निकल आए।  घटना में उनका वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। 

 घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय दमकलकर्मी और आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ दल के सदस्य तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। तड़वी ने कहा कि कार में आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM