पुणे में मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार आरोपी अस्पताल से फरार, नौ पुलिसकर्मी निलंबित

खबरे |

खबरे |

पुणे में मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार आरोपी अस्पताल से फरार, नौ पुलिसकर्मी निलंबित
Published : Oct 4, 2023, 12:00 pm IST
Updated : Oct 4, 2023, 12:00 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

आरोपी ललित पाटिल लगभग एक साल से जेल में था और अस्पताल में उसका इलाज हो रहा था।

पुणे (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के पुणे शहर में मादक पदार्थ से जुड़े एक मामले में आरोपी के सरकारी अस्पताल से भाग जाने के बाद नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आरोपी ललित पाटिल लगभग एक साल से जेल में था और अस्पताल में उसका इलाज हो रहा था। अस्पताल में रहते हुए वह मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था। अस्पताल में इलाज के दौरान भी वह मादक पदार्थों की कथित तस्करी में शामिल था और तीन दिन पहले ही एक नए मामले में उसका नाम सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 10 टीम बनाई है।

अधिकारी ने बताया कि पाटिल यहां पास की यरवदा जेल में बंद था और उसका बीते तीन महीनों से पुणे के ससून अस्पताल में इलाज हो रहा था। आरोपी को सोमवार शाम जब एक्स-रे जांच के लिए ले जाया जा रहा था, तभी वहां से वह भाग निकला। उन्होंने बताया कि निगरानी में चूक के आरोप में पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है जबकि चार पुलिसकर्मियों पर आरोपी के अस्पताल में रहते हुए फोन का इस्तेमाल करने को लेकर कार्रवाई की गई है।

पुणे पुलिस के मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ ने 30 सितंबर को सुभाष मंडल नामक व्यक्ति को ससून अस्पताल के बाहर पकड़ा था जिसके पास से दो करोड़ रुपये मूल्य की दो किलोग्राम मेफेड्रोन (मादक पदार्थ) मिली। मंडल ने पुलिस को बताया था कि उसे मादक पदार्थ पाटिल से अस्पताल की कैंटीन में काम करने वाले राउफ शेख के जरिए मिला था।

मंडल, शेख और पाटिल के खिलाफ बंडगार्डन थाने में मादक पदार्थ निषेध से संबंधित एनडीपीएस अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Location: India, Maharashtra, Pune

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

राणा गुरजीत सिंह और राजा वड़िंग के बारे में क्या बोले बरिन्दर सिंह ढिल्लों

09 Apr 2025 5:26 PM

थार वाली महिला कांस्टेबल के बाद इंस्पेक्टर से 1 किलो चिट्टा बरामद

08 Apr 2025 6:59 PM

Punjab Latest Top News Today देखिये खास खबरें,Spokesman TV | LIVE

08 Apr 2025 6:56 PM

मनोरंजन कालिया हमला मामले में पंजाब पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 12 घंटे में सुलझी गुत्थी!

08 Apr 2025 6:54 PM

अमृतसर में हो रही समलैंगिक परेड को लेकर छिड़ा विवाद |Gay Parade in Amritsar

08 Apr 2025 5:45 PM

Spokesman Di Sath :इस गांव में फैक्ट्री बांट रही है मौत! हर घर में कैंसर, पीलिया के मरीज| Nimrat Kaur

08 Apr 2025 5:44 PM