MP News: सतना में इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल

खबरे |

खबरे |

MP News: सतना में इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल
Published : Oct 4, 2023, 12:37 pm IST
Updated : Oct 4, 2023, 12:37 pm IST
SHARE ARTICLE
One person died, five injured due to building collapse in Satna
One person died, five injured due to building collapse in Satna

हादसे की चपेट में आए पांच लोगों को बचाया गया है।

सतना : मध्य प्रदेश के सतना शहर में एक इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी  देते हुए बताया कि मंगलवार आधी रात को सिटी कोतवाली पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत एक बाजार में तीन मंजिला इमारत ढह गई। कोतवाली थाना प्रभारी शंखधर द्विवेदी के अनुसार, इमारत ढहने से एक मजदूर की मौत हो गई, जिसकी पहचान सतना जिले के सिंहपुर गांव के रहने वाले छोटेलाल कुशवाह के रूप में हुई है।

 कुशवाह का शव बुधवार तड़के मलबे से बाहर निकाला गया। नगर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक, हादसे की चपेट में आए पांच लोगों को बचाया गया है। उन्हें चोटें आई हैं और अस्पताल में उनका इलाज जारी है।  प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना तब हुई, जब मंगलवार रात बाजार बंद होने के बाद इमारत के भूतल पर एक दुकान में नवीनीकरण का काम चल रहा था।

सतना नगर निगम के आयुक्त अभिषेक गहलोत ने कहा कि अधिकारियों को सूचना मिली थी कि इमारत में कुछ मजदूर फंसे हुए हैं, जिसके बाद नगर निकाय, जिला प्रशासन और पुलिसकर्मियों के दल ने बचाव अभियान शुरू किया।

Location: India, Madhya Pradesh, Satna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM