जम्मू में किरायेदारों की जानकारी न देने पर मकान मालिकों के खिलाफ मामले दर्ज

खबरे |

खबरे |

जम्मू में किरायेदारों की जानकारी न देने पर मकान मालिकों के खिलाफ मामले दर्ज
Published : Feb 5, 2023, 10:34 am IST
Updated : Feb 5, 2023, 10:34 am IST
SHARE ARTICLE
Cases registered against landlords for not giving information about tenants in Jammu
Cases registered against landlords for not giving information about tenants in Jammu

उन्होंने कहा कि पुलिस ने अब तक जिले के विभिन्न इलाकों में रह रहे 326 किरायेदारों की पहचान की पुष्टि की है।.

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में पुलिस ने किरायेदारों की जानकारी न देने पर होटल मालिकों समेत मकान मालिकों के खिलाफ आठ मामले दर्ज किए हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू में रिहायशी इलाकों में किरायेदारों और घरेलू सहायकों की आड़ में राष्ट्र विरोधी तत्वों के रहने की कई घटनाएं सामने आने के बाद सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने शनिवार को बताया कि कटरा ‍और रियासी पुलिस थानों में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत चार-चार मामले दर्ज किए गए हैं।

अधिकारी के मुताबिक, सभी मकान मालिकों और होटल मालिकों को अपने किरायेदारों तथा घरेलू सहायकों की जानकारियां संबंधित पुलिस थाने में देने का निर्देश दिया गया था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अब तक जिले के विभिन्न इलाकों में रह रहे 326 किरायेदारों की पहचान की पुष्टि की है।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM