महाराष्ट्र : खांसी की प्रतिबंधित दवा की 108 बोतलों के साथ युवक गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र : खांसी की प्रतिबंधित दवा की 108 बोतलों के साथ युवक गिरफ्तार
Published : Feb 5, 2023, 2:54 pm IST
Updated : Feb 5, 2023, 2:54 pm IST
SHARE ARTICLE
Maharashtra: Youth arrested with 108 bottles of banned cough medicine
Maharashtra: Youth arrested with 108 bottles of banned cough medicine

बोरसे ने कहा कि पुलिस दो अन्य आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक युवक को खासी की प्रतिबंधित दवा की 108 बोतलों के साथ गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

मुंब्रा थाने की सहायक पुलिस निरीक्षक कृपाली बोरसे ने बताया कि पुलिस ने दो फरवरी को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और मुंब्रा थाना क्षेत्र से एक युवक को खांसी की प्रतिबंधित दवा की 108 बोतलों के साथ पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि हालांकि, इस दौरान दो आरोपी मौके से भागने में सफल रहे।

बोरसे के मुताबिक, मुंब्रा निवासी अशरफ अब्दुल रज्जाक शेख (21) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

बोरसे ने कहा कि पुलिस दो अन्य आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों के पास प्रतिबंधित दवा कहां से आई और इसे किसे बेचा जाना था, इन सब मामलों की भी जांच की जा रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM