Maharashtra Board 12th results: महाराष्ट्र बोर्ड ने बारहवी के नतीजे किए घोषित; 91.88 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण

खबरे |

खबरे |

Maharashtra Board 12th results: महाराष्ट्र बोर्ड ने बारहवी के नतीजे किए घोषित; 91.88 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण
Published : May 5, 2025, 1:13 pm IST
Updated : May 5, 2025, 1:13 pm IST
SHARE ARTICLE
Maharashtra Board declared the 12th results News In Hindi
Maharashtra Board declared the 12th results News In Hindi

बोर्ड के अध्यक्ष शरद गोसावी ने बताया कि एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।

Maharashtra Board declared the 12th results News In Hindi:  महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) ने सोमवार को उच्च माध्यमिक प्रमाणपत्र (एचएससी) यानी बारहवी कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए, जिसमें 91.88 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल रहे।

बोर्ड के अध्यक्ष शरद गोसावी ने बताया कि एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.58 रहा, जबकि लड़कों का प्रतिशत 89.51 दर्ज किया गया।

गोसावी के अनुसार, मार्च में आयोजित परीक्षा के लिए कुल 14,27,085 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 14,17,969 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 13,02,873 छात्र उत्तीर्ण हुए।

कोकण संभाग 96.74 प्रतिशत परिणाम के साथ पहले स्थान पर रहा। इसके बाद कोल्हापुर 93.64 प्रतिशत, मुंबई 92.93 प्रतिशत, छत्रपति संभाजीनगर 92.24 प्रतिशत, अमरावती 91.43 प्रतिशत, पुणे 91.32 प्रतिशत, नासिक 91.31 प्रतिशत, नागपुर 90.52 प्रतिशत और लातूर 89.46 प्रतिशत पर रहे।

विज्ञान संकाय में सबसे अधिक 97.35 प्रतिशत छात्र सफल रहे, जबकि वाणिज्य संकाय में 92.68 प्रतिशत, व्यावसायिक संकाय में 83.26 प्रतिशत और कला संकाय में 80.52 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए।

(For More News Apart From Maharashtra Board declared the 12th results News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)

 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM