प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र सड़क हादसे में लोगों की मौत पर जताया दुख, मुआवजे की घोषणा

खबरे |

खबरे |

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र सड़क हादसे में लोगों की मौत पर जताया दुख, मुआवजे की घोषणा
Published : Jul 5, 2023, 11:36 am IST
Updated : Jul 5, 2023, 11:36 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।.

New Delhi:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के धुले जिले में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की।

धुले जिले में मुंबई-आगरा राजमार्ग पर पलासनेर गांव के समीप पूर्वाह्न करीब 10 बजकर 45 मिनट पर यह हादसा हुआ। इस दौरान कंटेनर ट्रक ने दो वाहनों को टक्कर मारी और फिर राजमार्ग पर बने एक होटल में जा घुसा, जिससे कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी तथा 20 से अधिक लोग घायल हो गए।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक ट्वीट के मुताबिक, मोदी ने धुले जिले में सड़क हादसे में हुई लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताई।

उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।.

पीएमओ ने कहा कि प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपये दिये जाएंगे और घायलों को पचास-पचास हजार रुपए दिए जाएंगे।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM