एल्गार मामला : आज जेल से रिहा हो सकते हैं गोंसाल्वेज और फरेरा

खबरे |

खबरे |

एल्गार मामला : आज जेल से रिहा हो सकते हैं गोंसाल्वेज और फरेरा
Published : Aug 5, 2023, 12:08 pm IST
Updated : Aug 5, 2023, 12:08 pm IST
SHARE ARTICLE
file photo
file photo

यह मामला पुणे में 31 दिसंबर 2017 को आयोजित एल्गार परिषद के एक कार्यक्रम से जुड़ा है...

मुंबई: एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में आरोपी कार्यकर्ता वर्नोन गोंसालवेज और अरुण फरेरा शनिवार को जेल से रिहा हो सकते हैं, क्योंकि एक विशेष अदालत ने उनकी रिहाई का आदेश जारी कर दिया है। एक सप्ताह पहले उच्चतम न्यायालय ने उन्हें जमानत प्रदान की थी।.

मामले से जुड़े एक वकील ने कहा कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) से संबंधित मामलों की सुनवाई करने वाली विशेष अदालत ने शुक्रवार को रिहाई का आदेश जारी किया और आरोपी शनिवार शाम तक जेल से रिहा हो सकते हैं, क्योंकि अदालत के सामने उनकी जमानत संबंधी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं।

आरोपी फिलहाल नवी मुंबई की तलोजा जेल में बंद हैं।

यह मामला पुणे में 31 दिसंबर 2017 को आयोजित एल्गार परिषद के एक कार्यक्रम से जुड़ा है और पुणे पुलिस का आरोप है कि इसके लिए धन माओवादियों ने दिया था।

पुलिस का यह भी आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान दिए गए भड़काऊ भाषणों के कारण अगले दिन पुणे के कोरेगांव-भीमा युद्ध स्मारक पर हिंसा भड़क गई थी। बाद में एनआईए ने इस मामले की जांच अपने हाथ में ले ली थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM