ओडिशा सरकार ने हेपेटाइटिस 'बी' और हेपेटाइटिस 'सी' को अधिसूचित रोग किया घोषित

खबरे |

खबरे |

ओडिशा सरकार ने हेपेटाइटिस 'बी' और हेपेटाइटिस 'सी' को अधिसूचित रोग किया घोषित
Published : Aug 5, 2023, 4:29 pm IST
Updated : Aug 5, 2023, 4:29 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

अधिकारियों ने कहा कि ये दोनों रक्त-जनित और संक्रामक वायरल रोग हैं।

भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार ने हेपेटाइटिस 'बी' और हेपेटाइटिस 'सी' को तत्काल प्रभाव से अधिसूचित रोग घोषित कर दिया है। राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने शुक्रवार को जारी एक बयान में सभी स्वास्थ्य केंद्रों को जल्द से जल्द हेपेटाइटिस (हेपेटाइटिस-बी और हेपेटाइटिस-सी) मामलों की जानकारी देने के लिए तत्काल कदम उठाने के लिए कहा है।

राज्य सरकार ने 'महामारी रोग अधिनियम-1897' की धारा (2) (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अधिसूचना में निर्धारित किया कि सभी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता (सरकारी/निजी/एनजीओ क्षेत्र), जिला निगरानी अधिकारी तथा राज्य निगरानी अधिकारी को हेपेटाइटिस-बी और हेपेटाइटिस-सी रोगों (जांच या पुष्टि) की समय पर सूचना देने के लिए पर्याप्त कदम उठाने होंगे।

सरकार ने कहा कि राज्य में क्रोनिक हेपेटाइटिस-बी और हेपेटाइटिस-सी के बढ़ते मामले प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य चिंताएं हैं, जो ओडिशा में रुग्णता, मृत्यु दर और आर्थिक नुकसान के लिए जिम्मेदार हैं।

अधिकारियों ने कहा कि ये दोनों रक्त-जनित और संक्रामक वायरल रोग हैं। अधिसूचना के मुताबिक, यदि हेपेटाइटिस-सी का इलाज समय पर तीन महीने तक किया जाए तो इसका इलाज संभव है, लेकिन हेपेटाइटिस-बी के लिए आजीवन इलाज की आवश्यकता होती है।

Location: India, Odisha, Bhubaneswar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM