उत्तराखंड: गौरीकुंड में भूस्खलन के बाद लापता हुए लोगों की तलाश जारी, अब तक तीन लोगो की मौत

खबरे |

खबरे |

उत्तराखंड: गौरीकुंड में भूस्खलन के बाद लापता हुए लोगों की तलाश जारी, अब तक तीन लोगो की मौत
Published : Aug 5, 2023, 11:24 am IST
Updated : Aug 5, 2023, 11:24 am IST
SHARE ARTICLE
फोटो साभार PTI
फोटो साभार PTI

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खोज और बचाव कार्यों की समीक्षा के लिए घटनास्थल का दौरा करने वाले हैं।

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड): उत्तराखंड में गौरीकुंड के पास अचानक आई बाढ़ के कारण हुए भूस्खलन के बाद लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान शनिवार को भी जारी है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार, स्थानीय प्रशासन की एक टीम के साथ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) के 100 जवान तलाश अभियान में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि लापता लोगों को खोजने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खोज और बचाव कार्यों की समीक्षा के लिए घटनास्थल का दौरा करने वाले हैं।

रजवार ने कहा कि अब तक तीन शव मिले हैं और 17 लोग लापता हैं। हालांकि, जिला प्रशासन ने शुक्रवार को कहा था कि चार शव बरामद किए गए हैं।

बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को केदारनाथ के रास्ते में गौरीकुंड के पास डाट पुलिया के निकट अचानक आई बाढ़ के बाद हुए भूस्खलन में तीन दुकानें बह गई थीं और 20 लोग लापता हो गए थे। जिस स्थान पर दुकानें थीं, उससे करीब 50 मीटर नीचे मंदाकिनी नदी बहती है।.

Location: India, Uttarakhand, Rudrapur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM