ईडी ने तृणमूल सांसद नुसरत जहां को अगले सप्ताह पूछताछ के लिए बुलाया

खबरे |

खबरे |

ईडी ने तृणमूल सांसद नुसरत जहां को अगले सप्ताह पूछताछ के लिए बुलाया
Published : Sep 5, 2023, 4:20 pm IST
Updated : Sep 5, 2023, 4:20 pm IST
SHARE ARTICLE
ED calls Trinamool MP Nusrat Jahan for questioning next week
ED calls Trinamool MP Nusrat Jahan for questioning next week

ईडी की जांच का संबंध बुजुर्गों के एक समूह की हाल की शिकायत से है।

कोलकाता: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शहर के पूर्वी हिस्से के न्यूटाउटन इलाके में फ्लैट दिलाने का वादा कर बुजुर्गों को कथित रूप से ठगने से संबंधित एक मामले में तृणमूल कांग्रेस की सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां को अगले सप्ताह पूछताछ के लिए बुलाया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि नुसरत जहां को यहां 12 सितंबर को इस केंद्रीय एजेंसी के सामने पेश होने को कहा गया है। संभावना है कि एजेंसी उनका बयान दर्ज करेगी।

ईडी की जांच का संबंध बुजुर्गों के एक समूह की हाल की शिकायत से है। इस समूह ने एक रीयल एस्टेट कंपनी पर न्यू टाउन इलाके में फ्लैट का वादा कर इन लोगों को ठगने का आरोप लगाया है।

नुसरत जहां (33) ने संवाददाता सम्मेलन किया था और यह कहते हुए किसी भी धोखाधड़ी गतिविधि में शामिल होने से इनकार किया था कि उन्होंने मार्च, 2017 में ही कंपनी के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था। बसिरहाट से तृणमूल की लोकसभा सदस्य नुसरत जहां ने कहा था कि उन्होंने कंपनी से ऋण लिया था जिसे उन्होंने मई, 2017 में ब्याज समेत चुका दिया था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM