प. बंगाल के राज्यपाल बोस बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे सिलीगुड़ी

खबरे |

खबरे |

प. बंगाल के राज्यपाल बोस बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे सिलीगुड़ी
Published : Oct 5, 2023, 12:15 pm IST
Updated : Oct 5, 2023, 12:15 pm IST
SHARE ARTICLE
Bengal Governor Bose (file photo)
Bengal Governor Bose (file photo)

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘वह (बोस) स्थिति को लेकर बहुत चिंतित हैं और उच्च प्राथमिकता के आधार पर इससे निपटना चाहते हैं।’’

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस राज्य के उत्तरी जिलों में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बृहस्पतिवार सुबह सिलीगुड़ी पहुंचे। बोस का बाढ़ से प्रभावित जिलों जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग और कूच बिहार का हवाई सर्वेक्षण करने का कार्यक्रम है। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘वह (बोस) स्थिति को लेकर बहुत चिंतित हैं और उच्च प्राथमिकता के आधार पर इससे निपटना चाहते हैं।’’

राज्यपाल ऐसे दिन उत्तरी जिलों का दौरा कर रहे हैं जब सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस केंद्र से मनरेगा निधि जारी करने की मांग को लेकर कोलकाता में ‘राजभवन चलो’ मार्च निकालने वाली है।

अधिकारी ने बताया कि बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के बाद बोस के नयी दिल्ली जाने की संभावना है। वह नयी दिल्ली से ही लौटे थे।. वह बुधवार शाम को कोच्चि से नयी दिल्ली गए थे। उन्होंने बुधवार को बाढ़ की स्थिति को लेकर सिक्किम समेत पड़ोसी राज्यों के राज्यपालों से भी बात की थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM