गुजरात चुनाव : शाह ने मतदाताओं से कहा - शांति और समृद्धि सुनिश्चित करने वाली सरकार चुने

खबरे |

खबरे |

गुजरात चुनाव : शाह ने मतदाताओं से कहा - शांति और समृद्धि सुनिश्चित करने वाली सरकार चुने
Published : Dec 5, 2022, 10:15 am IST
Updated : Dec 5, 2022, 10:15 am IST
SHARE ARTICLE
Gujarat elections: Shah tells voters to elect a government that will ensure peace and prosperity
Gujarat elections: Shah tells voters to elect a government that will ensure peace and prosperity

अहमदाबाद, वडोदरा और गांधीनगर सहित गुजरात के 14 जिलों की 93 सीटों पर सुबह आठ बजे से मतदान आरंभ हुआ। इन क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे।

 New Delhi : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए हो रहे मतदान के मद्देनजर मतदाताओं से शांति और समृद्धि सुनिश्चित करने वाली सरकार चुनने के लिये अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। 

उन्होंने एक ट्वीट किया, "आज गुजरात में दूसरे व अंतिम चरण का मतदान है। इस चरण के सभी मतदाताओं, विशेषकर युवाओं से अपील करता हूं कि गुजरात में शांति और समृद्धि सुनिश्चित करने वाली सरकार को प्रचंड बहुमत से चुनने के लिये अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।" .

उन्होंने कहा, "आपके एक वोट में गुजरात का सुनहरा भविष्य निहित है।" 

ज्ञात हो कि अहमदाबाद, वडोदरा और गांधीनगर सहित गुजरात के 14 जिलों की 93 सीटों पर सुबह आठ बजे से मतदान आरंभ हुआ। इन क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। इस चरण में 69 महिलाओं सहित कुल 833 उम्मीदवार चुनाव-मैदान में हैं। दोनों चरणों के लिए डाले गए वोट की गिनती बृहस्‍पतिवार यानी आठ दिसंबर को होगी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM