गुवाहाटी को बाढ़ मुक्त बनाने के लिए हमारी सरकार इंजीनियरिंग समाधान तलाश रही है : हिमंत

खबरे |

खबरे |

गुवाहाटी को बाढ़ मुक्त बनाने के लिए हमारी सरकार इंजीनियरिंग समाधान तलाश रही है : हिमंत
Published : Dec 5, 2022, 3:50 pm IST
Updated : Dec 5, 2022, 3:50 pm IST
SHARE ARTICLE
Our government is looking for engineering solutions to make Guwahati flood free: Himanta
Our government is looking for engineering solutions to make Guwahati flood free: Himanta

न्होंने बताया कि शहर के नालों पर से अतिक्रमण हटाने और गाद निकालने को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

गुवाहाटी :  असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के सबसे बड़े शहर गुवाहाटी को बाढ़ से मुक्त बनाने के लिए इंजीनियरिंग समाधान तलाश रही है। उन्होंने बताया कि शहर के नालों पर से अतिक्रमण हटाने और गाद निकालने को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

शर्मा ने रविवार को अधिकारियों के साथ बैठक के बाद ट्वीट किया, “गुवाहाटी को बाढ़ मुक्त बनाने के तौर-तरीकों पर चर्चा की और शहर में बाढ़ और जल जमाव की समस्या के लिए इंजीनियरिंग समाधान लाने का फैसला किया गया।”

उन्होंने कहा कि सभी पम्पिंग स्टेशनों का कायाकल्प किया जाएगा तथा दो और बनाए जाएंगे।

शर्मा ने कहा कि कामरूप महानगर जिला प्रशासन, गुवाहाटी नगर निगम और गुवाहाटी महानगर विकास प्राधिकरण शहर से होकर बहने वाली ब्रह्मपुत्र की एक सहायक नदी भरलू नदी को चौड़ा करने की परियोजना शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि भरलू, बशिष्ठ और बाहिनी के दोनों ओर से सभी अवैध अतिक्रमण हटा दिए जाएंगे।

बशिष्ठ और बाहिनी दो नदियां हैं जो गुवाहाटी से होकर बहती हैं। शर्मा ने कहा कि नालों और छोटी नालियों की सफाई युद्ध स्तर पर की जाएगी। उन्होंने कहा, “पूरे शहर में कूड़ेदान और सीसीटीवी लगाए जाएंगे।”

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM