बेंगलुरु के निजी स्कूल में बम की अफवाह से पुलिस में हड़कंप

खबरे |

खबरे |

बेंगलुरु के निजी स्कूल में बम की अफवाह से पुलिस में हड़कंप
Published : Jan 6, 2023, 5:44 pm IST
Updated : Jan 6, 2023, 5:44 pm IST
SHARE ARTICLE
Rumor of bomb in private school in Bengaluru stirs police
Rumor of bomb in private school in Bengaluru stirs police

पुलिस द्वारा की गई विस्तृत जांच के बाद यह पता चला है कि बम के बारे में ईमेल से दी गयी जानकारी कोरी अफवाह थी और इसमें कोई सच्चाई नहीं थी।..

बेंगलुरु : बेंगलुरु के एक निजी स्कूल में बम होने के बारे में ईमेल से जानकारी मिलने के बाद पुलिस और स्कूल प्रशासन में शुक्रवार को हड़कंप मच गया, हालांकि यह कोरी अफवाह निकली।

बसवेश्वर नगर स्थित स्कूल प्रबंधन को बम रखे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद, स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया, जो बम निरोधक दस्ते और श्वान दस्ते के साथ मौके पर पहुंची।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्रों को कक्षाओं से बाहर ले जाया गया और सुरक्षित स्थान पर रखा गया।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस द्वारा की गई विस्तृत जांच के बाद यह पता चला है कि बम के बारे में ईमेल से दी गयी जानकारी कोरी अफवाह थी और इसमें कोई सच्चाई नहीं थी।

Location: India, Karnataka, Bengaluru

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM