Uttarakhand Landslide News: चमोली में भूस्खलन के कारण हैदराबाद के दो तीर्थयात्रियों की मौत

खबरे |

खबरे |

Uttarakhand Landslide News: चमोली में भूस्खलन के कारण हैदराबाद के दो तीर्थयात्रियों की मौत
Published : Jul 6, 2024, 5:16 pm IST
Updated : Jul 6, 2024, 5:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Two pilgrims from Hyderabad died due to landslide in Chamoli news in hindi
Two pilgrims from Hyderabad died due to landslide in Chamoli news in hindi

पुलिस ने बताया कि यह घटना बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चटवापीपल के पास गौचर और कर्णप्रयाग के बीच हुई।

Uttarakhand Landslide News In Hindi: उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार को भूस्खलन के बाद पहाड़ी से पत्थर गिरने से हैदराबाद के दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें : Union Budget 2024-25 News: 23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी केंद्रीय बजट 2024-25

पुलिस ने बताया कि यह घटना बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चटवापीपल के पास गौचर और कर्णप्रयाग के बीच हुई। मृतकों की पहचान निर्मल शाही (36) और सत्य नारायण (50) के रूप में की गई है। घटना के वक्त वह मोटरसाइकिल से बद्रीनाथ से लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें :Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में मानसून कमजोर, आज हुई बारिश, फिर उमस ने किया परेशान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उनके शव मलबे से निकाल लिये गये हैं।

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर बंद है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मी सड़क साफ करने और यातायात बहाल करने में लगे हुए हैं। भूस्खलन के कारण रुद्रप्रयाग-केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद हो गया है।

एहतियात के तौर पर रुद्रप्रयाग जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल शनिवार को बंद कर दिए गए। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को कुमाऊं और गढ़वाल के लिए 'भारी से बहुत भारी बारिश' का रेड अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों को जलस्रोतों के पास न जाने की सलाह दी है।

(For More News Apart from Two pilgrims from Hyderabad died due to landslide in Chamoli News in Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman hindi)

Location: India, Uttarakhand, Dehradun

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM