Wayanad Landslides Update: केरल के वायनाड में कुदरत का कहर, अब तक 400 से ज्यादा लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

Wayanad Landslides Update: केरल के वायनाड में कुदरत का कहर, अब तक 400 से ज्यादा लोगों की मौत
Published : Aug 6, 2024, 4:42 pm IST
Updated : Aug 6, 2024, 4:42 pm IST
SHARE ARTICLE
Kerala Wayanad Landslides Update More than 400 people have died so far
Kerala Wayanad Landslides Update More than 400 people have died so far

सर्च ऑपरेशन का आज (6 अगस्त) 8वां दिन है.

Wayanad Landslides:  केरल के वायनाड में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 402 हो गई है. इनमें से केवल 181 लोगों के शरीर के अंग ही मिले हैं। 180 लोग अभी भी लापता हैं. सर्च ऑपरेशन का आज (6 अगस्त) 8वां दिन है.

रेस्क्यू टीम आज सोचीपारा के सनराइज वैली इलाके में सर्च करेगी. यह ऐसा दुर्घटना क्षेत्र है, जहां अब तक कोई बचाव अभियान नहीं चलाया गया. वायुसेना के हेलीकॉप्टर से एक टीम यहां पहुंचेगी. प्रभावित इलाकों को 6 जोन में बांटकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

पुथुमाला में भूस्खलन के कारण 29 अज्ञात लोगों और 154 शवों का सामूहिक दाह संस्कार सोमवार देर रात किया गया। मंगलवार को उनकी आत्मा की शांति के लिए सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया है.

वायनाड में 29-30 जुलाई को रात करीब 2 बजे और सुबह 4 बजे मुंडकाई, चुरालमाला, अट्टमाला और नुलपुझा गांवों में भूस्खलन हुआ. घर, पुल, सड़कें और वाहन बह गये।

वायनाड में भूस्खलन के बाद लापता हुआ पालतू कुत्ता टीपू 6 दिन बाद सोमवार को अपने घर लौट आया। बचाव दल ह्यूमेन सोसाइटी इंटरनेशनल ने टीपू को बाढ़ वाले घर में फंसा हुआ पाया। ह्यूमेन सोसाइटी के हेमंत बैट्रोय ने कहा, हम टीपू को सुरक्षित बचाकर बहुत खुश हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि हम फंसे हुए सैकड़ों अन्य जानवरों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. टीपू को अब पशुपालन विभाग ले जाया गया है, जहां उसे चिकित्सा देखभाल मिलेगी.

(For more news apart from Kerala Wayanad Landslides Update More than 400 people have died so far, stay tuned to Rozana Spokesman)


 

Location: India, Kerala, Thrissur

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM