तेलंगाना सरकार ने आज सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए शुरू की ‘मुख्यमंत्री नाश्ता योजना’

खबरे |

खबरे |

तेलंगाना सरकार ने आज सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए शुरू की ‘मुख्यमंत्री नाश्ता योजना’
Published : Oct 6, 2023, 1:09 pm IST
Updated : Oct 6, 2023, 1:09 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

योजना की शुरुआत के बाद सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग मंत्री रामा राव ने कहा कि योजना समूचे राज्य में 27,147 सरकारी स्कूलों में लागू होगी।

हैदराबाद: तेलंगाना में शुक्रवार को स्कूली छात्रों के लिए ‘‘मुख्यमंत्री नाश्ता योजना’’ शुरू की गई। इस योजना का उद्देश्य करीब 23 लाख सरकारी स्कूली छात्रों को भोजन उपलब्ध कराना है। के. टी. रामाराव समेत तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने औपचारिक रूप से विभिन्न जगहों पर योजना की शुरुआत की।

योजना की शुरुआत के बाद सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग मंत्री रामा राव ने कहा कि योजना समूचे राज्य में 27,147 सरकारी स्कूलों में लागू होगी। रामा राव ने कहा, ‘‘नाश्ता बहुत लजीज है और इसका स्वाद भी बहुत अच्छा है।’’ उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि भोजन की गुणवत्ता बनी रहे और गुणवत्ता का बार-बार और नियमित रूप से परीक्षण करने के लिए नमूने एकत्र किए जाएं।

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में इसी तरह की एक योजना पहली कक्षा से पांचवी कक्षा तक के स्कूली बच्चों के लिए लागू की जा रही है। हालांकि, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव चाहते थे कि इसे कक्षा 10 तक के छात्रों के लिए लागू किया जाए।

राज्य सरकार ने पहले 24 अक्टूबर, विजयादशमी के दिन से पहली कक्षा से 10वीं तक के स्कूली बच्चों के लिए इसे शुरू करने की योजना बनाई थी। हालांकि इसे पहले लागू कर दिया गया। एक सरकारी आदेश में पहले कहा गया था कि यह योजना सभी कार्य दिवसों पर सरकारी और स्थानीय निकायों के स्कूलों में पढ़ने वाले सभी छात्रों पर लागू होगी।

Location: India, Telangana, Hyderabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Giani Harpreet Singh News :''बादल परिवार या बादल की पार्टी ने पंजाब को बचाने का ठेका नहीं लिया''

12 Feb 2025 1:11 PM

Kaka Kotra Interview: किसानों पर विवादित टिप्पणी करने वालों को काका सिंह कोटड़ा का जवाब

12 Feb 2025 1:09 PM

ਦਿੱਲੀ 'ਚ ਜਿੱਤ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਬੈਂਡ-ਵਾਜਿਆਂ ਤੇ ਢੋਲਾਂ 'ਤੇ ਪੈ ਰਹੇ ਭੰਗੜੇ, ਜ਼ੋਰਾਂ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਖ਼ੁਸ਼ੀ

08 Feb 2025 6:00 PM

Delhi Election Results 2025 Live Updates : ਭਾਜਪਾ ਦਫ਼ਤਰ ਚ ਟੀਵੀ ਨਾਲ ਚਿਪਕੇ ਬੈਠੇ ਆਗੂ !

08 Feb 2025 5:59 PM

"ਦਿੱਲੀ 'ਚ ਕਈ ਵਾਅਦੇ ਆ ਜਿਹੜੇ 'AAP' ਨੇ ਪੂਰੇ ਨਹੀਂ ਕੀਤੇ", ਸੁਣੋ Parvinder Singh Brar ਨੇ ਕੀ ਕਿਹਾ

08 Feb 2025 5:58 PM

Delhi Election ਜਿੱਤਣ ਮਗਰੋਂ BJP ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਲੀਡਰ ਮਹਾਰਾਣੀ Preneet Kaur ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ ਸੁਣੋ ਕੀ ਕਿਹਾ ?

08 Feb 2025 5:58 PM