कोलकाता के पास लगी भीषण आग , सड़क किनारे 20 छोटी दुकानें जलकर खाक

खबरे |

खबरे |

कोलकाता के पास लगी भीषण आग , सड़क किनारे 20 छोटी दुकानें जलकर खाक
Published : Dec 6, 2022, 12:04 pm IST
Updated : Dec 6, 2022, 12:04 pm IST
SHARE ARTICLE
Fierce fire near Kolkata, 20 small roadside shops burnt to ashes
Fierce fire near Kolkata, 20 small roadside shops burnt to ashes

स्थानीय लोगों ने सुबह करीब चार बजे गौरांगनगर में धलाई पुल के पास बागजोला नहर के किनारे एक दुकान पर आग की लपटों को देखा। आग जल्द ही इलाके में फैलने...

कोलकाता :  कोलकाता के पास न्यू टाउन में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई, जिससे सड़क किनारे 20 छोटी दुकानें जलकर खाक हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।.

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने सुबह करीब चार बजे गौरांगनगर में धलाई पुल के पास बागजोला नहर के किनारे एक दुकान पर आग की लपटों को देखा। उन्होंने बताया कि आग जल्द ही इलाके में फैलने लगी और जिसमें कम से कम 20 दुकानें जलकर खाक हो गईं।

अधिकारियों ने कहा कि आग में कोई घायल नहीं हुआ। आग पर दमकल की चार गाड़ियों ने काबू पा लिया है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि आग बिजली के शार्ट-सर्किट से लगी है। .

 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM