महाराष्ट्र : जन्मदिन का केक काटना पड़ा महंगा , चार गिरफ्तार! जाने मामला..

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र : जन्मदिन का केक काटना पड़ा महंगा , चार गिरफ्तार! जाने मामला..
Published : Dec 6, 2022, 12:26 pm IST
Updated : Dec 6, 2022, 12:27 pm IST
SHARE ARTICLE
Maharashtra: Cutting the birthday cake was costly, four arrested! Know the matter..
Maharashtra: Cutting the birthday cake was costly, four arrested! Know the matter..

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक व्यक्ति तलवार से अपने जन्मदिन का केक काट रहा था और तीन अन्य भी तलवार लिए हुए थे। इसके बाद पुलिस...

ठाणे :  महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक समारोह के दौरान कथित तौर पर तलवारें लहराने के आरोप में पुलिस ने दो बिल्डरों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

शहर की पुलिस ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि तीन दिसंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक व्यक्ति तलवार से अपने जन्मदिन का केक काट रहा था और तीन अन्य भी तलवार लिए हुए थे।

इसके बाद शील-डायघर पुलिस ने इसकी जांच की और शस्त्र अधिनियम तथा भारतीय दंड संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत तीन अलग-अलग अपराध दर्ज किए। विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुलिस जांच दल ने विभिन्न सूचनाओं पर काम किया और सोमवार को चारों को तलवारें रखने के मामले में गिरफ्तार किया।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों में 35 और 40 साल के दो बिल्डर, एक 38 वर्षीय ऑटो-रिक्शा चालक और 23 वर्षीय एक स्थानीय निवासी शामिल हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM