राजस्थान उपचुनाव: सरदारशहर सीट के लिए लगभग 72 प्रतिशत मतदान

खबरे |

खबरे |

राजस्थान उपचुनाव: सरदारशहर सीट के लिए लगभग 72 प्रतिशत मतदान
Published : Dec 6, 2022, 10:13 am IST
Updated : Dec 6, 2022, 10:13 am IST
SHARE ARTICLE
Rajasthan bypolls: Around 72 per cent polling for Sardarshahr seat
Rajasthan bypolls: Around 72 per cent polling for Sardarshahr seat

सरदारशहर (चूरू) सीट पर कांग्रेस का लंबे समय तक कब्जा रहा। यह सीट कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई है। शर्मा का 9 अक्टूबर को निधन../

जयपुर: राजस्थान में सरदारशहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार को 72 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने वोट डाले। निर्वाचन आयोग के एक प्रवक्ता के अनुसार, कुल मिलाकर 72.35 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और 295 मतदान केंद्र पर कुल मिलाकर मतदान शांतिपूर्ण रहा।

इस उपचुनाव में कुल 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें निर्दलीय उम्मीदवार विजय पाल सिंह श्योराण, भारतीय जनता पार्टी के अशोक कुमार, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सांवरमल मेघवाल, इंडियन पीपल्स ग्रीन पार्टी के परमाना राम, कांग्रेस के अनिल कुमार शर्मा, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के लालचंद, निर्दलीय सुभाष चंद्र, निर्दलीय उमेश साहू, निर्दलीय प्रेम सिंह एवं निर्दलीय सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित शामिल हैं।.

उल्लेखनीय है कि सरदारशहर (चूरू) सीट पर कांग्रेस का लंबे समय तक कब्जा रहा। यह सीट कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई है। शर्मा का नौ अक्टूबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वे सात बार विधायक रहे।

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Amritpal Singh को जेल में ही रहना पड़ेगा, Advocate ने बताया बाहर निकालने के लिए क्या करेंगे, जाएंगे हाईकोर्ट!

21 Apr 2025 5:40 PM

150 किलों के मालिक पिता-पुत्र की हत्या मामले में मामे ने किए बड़े खुलासे| Muktsar double murder

21 Apr 2025 5:36 PM

सांसद अमृतपाल की सहयोगी पपलप्रीत रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश

18 Apr 2025 7:02 PM

पंजाब की ताजा खबरें | देखिये क्या है खास। Spokesman TV | LIVE

18 Apr 2025 7:00 PM

बड़ी खबर: सांसद अमृतपाल को लेने पंजाब पुलिस रवाना, अजनाला कोर्ट में होगी पेशी, देखें LIVE

18 Apr 2025 6:57 PM

भाजपा नेता विनीत जोशी ने अमृतपाल सिंह पर लगाए गए NSA को हटाने का किया विरोध

18 Apr 2025 5:59 PM