महाराष्ट्र: कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने विधायक दल के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र: कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने विधायक दल के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
Published : Feb 7, 2023, 3:31 pm IST
Updated : Feb 7, 2023, 3:31 pm IST
SHARE ARTICLE
Congress leader Balasaheb Thorat resigns from the post of Legislature Party President(फाइल फोटो)
Congress leader Balasaheb Thorat resigns from the post of Legislature Party President(फाइल फोटो)

सूत्रों ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को थोराट ने अपना इस्तीफा भेजा है।

मुंबई : महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेता बालासाहेब थोराट ने मंगलवार को विधायक दल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख नाना पटोले के साथ उनके कथित मनमुटाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखा उनका पत्र एक दिन पहले ही सामने आया था।

सूत्रों ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को थोराट ने अपना इस्तीफा भेजा है। कांग्रेस नेता सत्यजीत ताम्बे के मामा हैं, जिन्होंने हाल ही में नासिक डिवीजन स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधान परिषद चुनाव जीता था। थोराट का कांग्रेस को बेहद वफादार माना जाता है। इससे पहले उन्होंने कई प्रमुख मंत्री पदों को संभालने के अलावा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सेवाएं दी हैं।

थोराट के एक करीबी ने बताया कि कांग्रेस नेता ने पार्टी आलाकमान को पत्र लिखकर पटोले से ‘‘गुस्सा’’ होने के चलते उनके साथ काम करने में असमर्थता जतायी। थोराट ने कहा कि कोई भी फैसला करने से पहले उनसे विचार-विमर्श नहीं किया जाता।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM