Udhampur Accident News: उधमपुर में बड़ा हादसा, खाई में गिरा CRPF का वाहन, 3 जवान शहीद, 15 घायल

खबरे |

खबरे |

Udhampur Accident News: उधमपुर में बड़ा हादसा, खाई में गिरा CRPF का वाहन, 3 जवान शहीद, 15 घायल
Published : Aug 7, 2025, 6:42 pm IST
Updated : Aug 7, 2025, 6:42 pm IST
SHARE ARTICLE
CRPF Vehicle Plunges Into A Valley in Udhampur news in hindi
CRPF Vehicle Plunges Into A Valley in Udhampur news in hindi

पुलिस, सेना और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया।

CRPF Vehicle Plunges Into A Valley In Udhampur News In Hindi: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। सीआरपीएफ के जवानों को ले जा रहा एक वाहन, बसंतगढ़ इलाके के कांदवा में अनियंत्रित होकर एक गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में तीन बहादुर जवान शहीद हो गए, जबकि 15 अन्य घायल हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा सुबह करीब 10:30 बजे तब हुआ, जब सीआरपीएफ की 187वीं बटालियन का एक बंकर वाहन, एक ऑपरेशन से लौटते समय कांदवा से बसंतगढ़ जा रहा था। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पर फिसलन थी, जिसके चलते चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और वह 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

गौर हो कि हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस, सेना और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। वहीं इस दौरान वाहन में कुल 18 जवान सवार थे। हादसे में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक जवान ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 15 अन्य जवान घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं इस हादसे के बाद केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं और शहीद जवानों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

(For More News Apart From CRPF Vehicle Plunges Into A Valley in Udhampur News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM