जम्मू के पास ‘विस्फोट जैसी’ आवाज , जांच शुरू

खबरे |

खबरे |

जम्मू के पास ‘विस्फोट जैसी’ आवाज , जांच शुरू
Published : Dec 7, 2022, 11:31 am IST
Updated : Dec 7, 2022, 11:31 am IST
SHARE ARTICLE
'Explosion-like' sound near Jammu, probe underway
'Explosion-like' sound near Jammu, probe underway

मंगलवार देर रात तवी नदी पर बने एक पुल के पास विस्फोट जैसी आवाज सुनी गई, लेकिन इससे किसी के हताहत होने या कोई नुकसान होने की खबर नहीं है।

जम्मू : पुलिस ने जम्मू में एक प्रमुख पुल पर एक जांच चौकी के पास ‘विस्फोट जैसी’ आवाज सुनाई देने के बाद मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। अधिकारियों ने यह जानकारी बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार देर रात तवी नदी पर बने एक पुल के पास विस्फोट जैसी आवाज सुनी गई, लेकिन इससे किसी के हताहत होने या कोई नुकसान होने की खबर नहीं है।

जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन कोहली ने कहा, “सिदरा पुल जांच चौकी के पास विस्फोट जैसी आवाज सुनाई दी। मामले की पुष्टि के लिए घटनास्थल और उसके आसपास गहन तलाशी की जा रही है।”

अधिकारियों ने कहा कि विशेष अभियान समूह (एसओजी) के कर्मियों सहित अतिरिक्त पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया है।

उन्होंने कहा कि सघन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन रात भर चले अभियान के दौरान किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया। चूंकि, बाईपास जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा हुआ है, इसलिए एक अलर्ट भी जारी कर दिया गया। वाहनों की जांच तीव्रता से की गई।

अधिकारियों ने कहा कि जांच को आगे बढ़ाने के लिए फॉरेंसिक टीमें घटनास्थल का दौरा कर रही हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM