त्रिपुरा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ

खबरे |

खबरे |

त्रिपुरा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ
Published : Feb 8, 2023, 11:01 am IST
Updated : Feb 8, 2023, 11:01 am IST
SHARE ARTICLE
Rajnath Singh and Yogi Adityanath to address election rallies in Tripura
Rajnath Singh and Yogi Adityanath to address election rallies in Tripura

60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा के लिए चुनाव 16 फरवरी को होने वाला है।

अगरतला : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को त्रिपुरा में पांच चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। भाजपा के एक नेता ने यह जानकारी दी। 

भाजपा के मीडिया प्रभारी सुनीत साकर के मुताबिक, रक्षा मंत्री दक्षिण त्रिपुरा के राजनगर और पश्चिम त्रिपुरा जिले के बरजाला स्कूल मैदान में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनाकोटि जिले के फातिक्रॉय, पश्चिम त्रिपुरा के सूर्यमणिनगर और मोहनपुर स्कूल मैदान में रैलियों को संबोधित करेंगे।  उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री माणिक साहा पश्चिम त्रिपुरा जिले के रामनगर विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर प्रचार करेंगे। वह बरजाला में रक्षा मंत्री की विजय संकल्प रैली में भी शामिल होंगे।

इस बीच, चुनाव प्रचार में वाम मोर्चे का नेतृत्व कर रहे, विपक्ष के नेता माणिक सरकार और माकपा के राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी भी बुधवार को चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री सरकार सिपाहीजाला जिले के सोनमुरा में जबकि जितेंद्र चौधरी सबरूम विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के प्रचार अभियान में शामिल होंगे। चौधरी सबरूम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

गौरतलब है कि 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा के लिए चुनाव 16 फरवरी को होने वाला है। भाजपा नेता राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को भी भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में रैलियों को संबोधित किया था।

Location: India, Tripura, Agartala

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM