CM सिद्धरमैया ने कृषि मंत्री के खिलाफ ‘फर्जी पत्र’ के लिए भाजपा पर जताया शक

खबरे |

खबरे |

CM सिद्धरमैया ने कृषि मंत्री के खिलाफ ‘फर्जी पत्र’ के लिए भाजपा पर जताया शक
Published : Aug 8, 2023, 11:39 am IST
Updated : Aug 8, 2023, 11:39 am IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

उन्होंने यह भी पूछा, ‘‘सरकार की बदनामी करने वाले ऐसे फर्जी पत्र के निर्माता भाजपा के नेता या उनके बंधु तो नहीं हैं?’’

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सवाल किया कि कृषि मंत्री एन चेलुवरायस्वामी पर अधिकारियों से रिश्वत मांगने का आरोप लगाने वाले ‘फर्जी पत्र’ के पीछे कहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) या उसके ‘बंधु’ का हाथ तो नहीं।

उन्होंने अपनी टिप्पणी में ‘बंधु’ कहकर जनता दल (सेक्युलर) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी पर स्पष्ट कटाक्ष किया। हाल के विधानसभा चुनावों के बाद विपक्षी भाजपा और जद (एस) एक-दूसरे के करीब आते दिखाई दे रहे हैं। पत्र में कथित तौर पर चेलुवरायस्वामी की आलोचना करते हुए मांड्या जिले में तैनात सात सहायक कृषि निदेशकों ने मंत्री पर विभाग के अधिकारियों से छह से आठ लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।

शिकायतकर्ताओं ने पत्र में धमकी दी है कि अगर इस तरह की भ्रष्ट गतिविधियों को नहीं रोका गया तो वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ आत्महत्या कर लेंगे।

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘यह बात सामने आ गई है कि सार्वजनिक रूप से प्रसारित हो रहा पत्र फर्जी है। संयुक्त कृषि निदेशक पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि जिले के किसी भी अधिकारी ने ऐसा पत्र नहीं लिखा है। हालांकि, हम मामले की समीक्षा करेंगे और आवश्यक हुआ तो जांच करेंगे।’’

उन्होंने यह भी पूछा, ‘‘सरकार की बदनामी करने वाले ऐसे फर्जी पत्र के निर्माता भाजपा के नेता या उनके बंधु तो नहीं हैं?’’

पत्र प्राप्त होने के बाद राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने इसकी जांच करने और नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के लिए एक अगस्त को इसे मुख्य सचिव वंदिता शर्मा को भेजा था।

कृषि मंत्री चेलुवरायस्वामी ने कहा, ‘‘यह एक फर्जी पत्र प्रतीत होता है। कुछ लोग मेरे बारे में कुछ खोज कर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। मैं अपने विभाग के सचिव से इसकी जांच करने के लिए कहूंगा।’’

Location: India, Karnataka, Bengaluru

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM