मप्र : रीवा में दो नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज, पांच लोग गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

मप्र : रीवा में दो नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज, पांच लोग गिरफ्तार
Published : Aug 8, 2023, 11:53 am IST
Updated : Aug 8, 2023, 11:53 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

पीड़ित चचेरी बहनें थीं, जिनकी उम्र 14 और 16 साल है। दोनों जंगल में बकरियों को चराने के लिए गई थीं।

रीवा (मप्र): मध्य प्रदेश के रीवा जिले में दो नाबालिग लड़कियों से सामूहिक बलात्कार के आरोप में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि घटना का एक वीडियो रविवार को सामने आया। करीब 25 दिन पहले हनुमना थाना क्षेत्र के अंतर्गत वन क्षेत्र में हुई इस घटना के सिलसिले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित चचेरी बहनें थीं, जिनकी उम्र 14 और 16 साल है। दोनों जंगल में बकरियों को चराने के लिए गई थीं।

अधिकारी ने बताया कि वहां घूम रहे कुछ लोगों ने कथित तौर पर लड़कियों से बलात्कार किया और वीडियो बनाया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पीड़ितों को धमकी दी थी कि अगर घटना के बारे में उन्होंने किसी को बताया तो वे वीडियो प्रसारित कर देंगे। सोनकर ने कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और पीड़ितों का पता लगाया।

लड़कियों ने पुलिस को बताया कि आरोपियों की धमकी से वे डर गईं इसलिए उन्होंने इस संबंध में पहले कोई शिकायत नहीं की। पीड़ितों और उनके परिवारों ने सोमवार को पुलिस से शिकायत की और बाद में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत सामूहिक बलात्कार और घटना का वीडियो बनाने तथा इसे प्रसारित करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Location: India, Madhya Pradesh, Rewa

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Bathinda Punjab Police के LIVE बुलडोजर ऑपरेशन से लोग खुश! Bulldozer Action Against Smugglers

03 Mar 2025 5:58 PM

मादक पदार्थों के तस्कर उत्पात मचा रहे ! घर-घर जाकर पंजाब पुलिस कर रही कार्रवाई, CASO Operation

01 Mar 2025 5:38 PM

हत्यारे सज्जन कुमार को चौक पर फाँसी दो, आजीवन कारावास तो बहुत कम

01 Mar 2025 5:36 PM

धाकड़ पुलिस अधिकारी की नशा तस्करों को सीधी चेतावनी, अब गांव में घुसकर दिखाएं | Punjab Against Drugs

28 Feb 2025 5:27 PM

बवासीर और कैंसर जैसी भयानक बीमारियाँ पहली स्टेज से आखिरी स्टेज तक कैसे पहुँचती हैं?

28 Feb 2025 5:24 PM

महिला नशा तस्कर पर कार्रवाई करने वाले Sarpanch के पास आया CM Bhagwant Mann का फोन | Punjab Drugs Action

28 Feb 2025 5:23 PM