राजस्‍थान सरकार ने नवगठित जिलों में एसपी, कलेक्टर नियुक्त किए

खबरे |

खबरे |

राजस्‍थान सरकार ने नवगठित जिलों में एसपी, कलेक्टर नियुक्त किए
Published : Aug 8, 2023, 12:05 pm IST
Updated : Aug 8, 2023, 12:05 pm IST
SHARE ARTICLE
cm gehlot (file photo)
cm gehlot (file photo)

नवगठित जिलों के जिला कलेक्टर भी नियुक्त किए गए हैं।

जयपुर: राजस्‍थान सरकार ने राज्‍य के 17 नवगठित जिलों में पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। इसके साथ ही नवगठित संभागों में भी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। राज्‍य के कार्मिक विभाग ने सोमवार रात इस बारे में आदेश जारी किए।

आदेश के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी नीरज पवन को नवगठित बांसवाड़ा संभाग का संभागीय आयुक्‍त, डॉ मोहनलाल यादव को सीकर का संभागीय आयुक्‍त व आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) वंदना सिंघवी को नवगठित पाली संभाग का पहला संभागीय आयुक्‍त नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही नवगठित जिलों के जिला कलेक्टर भी नियुक्त किए गए हैं। ज्यादातर जिलों में पहले नियुक्त किए गए विशेष अधिकारी (ओएसडी) को ही जिला कलेक्टर बनाया गया है।

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के तबादलों के तहत पुलिस महानिरीक्षक (साइबर अपराध) भूपेंद्र साहू को महानिरीक्षक (जेल) पद पर निुयुक्त किया गया है। वहीं आईपीएस एच जी राघवेंद्र पाली के, एस परिमला बांसवाड़ा व आईपीएस सत्‍येंद्र सिंह सीकर के पुलिस महानिरीक्षक होंगे। नवगठित जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किए जाने के साथ गंगानगर सीकर के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं।

उल्‍लेखनीय है कि मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के नवगठित जिलों व संभागों का सोमवार को यहां ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन किया था। नव‍गठित जिलों में अनूपगढ़, बालोतरा, ब्यावर, डीग, डीडवाना कुचामन, दूदू, गंगापुर सिटी, जयपुर शहर, जयपुर (ग्रामीण), केकड़ी, जोधपुर शहर, जोधपुर (ग्रामीण), कोटपूतली बहरोड़, खैरथल तिजारा, नीम का थाना, फलौदी, सलूम्बर, सांचौर और शाहपुरा शामिल हैं।

राज्‍य सरकार ने एक अन्‍य आदेश के तहत भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के 15 अधिकारियों के तबादले व पदस्‍थापन भी किए हैं।

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM