Amritlal Meena News: राजस्थान के भाजपा विधायक अमृतलाल मीना का निधन

खबरे |

खबरे |

Amritlal Meena News: राजस्थान के भाजपा विधायक अमृतलाल मीना का निधन
Published : Aug 8, 2024, 2:01 pm IST
Updated : Aug 8, 2024, 2:01 pm IST
SHARE ARTICLE
Rajasthan BJP MLA Amritlal Meena passes away news In Hindi
Rajasthan BJP MLA Amritlal Meena passes away news In Hindi

सीने में दर्द की शिकायत के बाद बुधवार रात को उन्हें उदयपुर के एमबी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Amritlal Meena News In Hindi: राजस्थान के भाजपा विधायक अमृतलाल मीना का बुधवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे।

सीने में दर्द की शिकायत के बाद बुधवार रात को उन्हें उदयपुर के एमबी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अस्पताल में उनकी मौत हो गई। मीना 2013 से तीन बार विधायक रह चुके हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी ट्विटर के माध्यम से एक्स पर ट्वीट कर मीना के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, "बहुत दुःखद! सलूम्बर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक श्री अमृत लाल जी मीना के हृदयाघात से निधन की खबर से स्तब्ध हूँ। भाजपा परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है। मैं परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी पवित्र आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा उनके परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें। ॐ शांति!"

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में सलूंबर से भाजपा विधायक ने जीत दर्ज की है। सलूंबर 'मेवाड़' राजवंश का हिस्सा है और यह निर्वाचन क्षेत्र उदयपुर संभाग के अंतर्गत आता है। 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में सलूंबर विधानसभा सीट से कांग्रेस से रघुवीर सिंह और भाजपा से अमृतलाल मीना मैदान में थे।

(For more news apart from Rajasthan BJP MLA Amritlal Meena passes away News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM