Rajsthan News: बाड़मेर में एक शख्स की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या

खबरे |

खबरे |

Rajsthan News: बाड़मेर में एक शख्स की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या
Published : Aug 8, 2024, 6:47 pm IST
Updated : Aug 8, 2024, 6:47 pm IST
SHARE ARTICLE
Rajsthan News: A man beaten to death with sticks in Barmer
Rajsthan News: A man beaten to death with sticks in Barmer

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी.

Rajsthan News: राजस्थान के बाड़मेर जिले के विराम नगर में बुधवार रात एक व्यक्ति की कथित तौर पर लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. इस घटना से जिले में सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में पांच लोगों को हिरासत में लिया है. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी.

इस मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली ने गुरुवार को बताया कि इमाम खान (45) का वीरम नगर में अपने पड़ोस की एक महिला से अवैध संबंध था. बुधवार देर रात वह उससे मिलने उसके घर गया। उन्होंने बताया कि महिला के परिवार वालों ने उन्हें एक साथ देख लिया और युवक पर लाठियों से हमला कर दिया. 

जमकर पिटाई से शख्स की मौत हो गई. अली ने बताया कि इमाम के भाई ने इस संबंध में 10 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. थाना अध्यक्ष दिनेश लखावत ने बताया कि संबंधित महिला के पति की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है.  लखावत के अनुसार, दो बच्चों का पिता इमाम एक ट्रक ड्राइवर था। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(For more news apart from Rajsthan News: A man beaten to death with sticks in Barmer, stay tuned to Rozana Spokesman)

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM