Dhupguri Bypolls Result 2023: धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस की शानदार जीत

खबरे |

खबरे |

Dhupguri Bypolls Result 2023: धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस की शानदार जीत
Published : Sep 8, 2023, 5:13 pm IST
Updated : Sep 8, 2023, 5:13 pm IST
SHARE ARTICLE
Trinamool Congress's landslide victory on Dhupguri assembly seat.
Trinamool Congress's landslide victory on Dhupguri assembly seat.

तृणमूल कांग्रेस के निर्मल चंद्र रॉय ने 4,313 से अधिक मतों के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की तापसी रॉय को हराया।

जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले की धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर शुक्रवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की।  पेशे से प्रोफेसर तृणमूल कांग्रेस के निर्मल चंद्र रॉय ने 4,313 से अधिक मतों के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तापसी रॉय को हराया। उन्हें 96,961 वोट मिले जबकि प्रतिद्वद्वी तापसी रॉय को 92,648 वोट मिले। तापसी रॉय जम्मू-कश्मीर में 2021 में आतंकवादी हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान की पत्नी हैं।

 तीसरे स्थान पर कांग्रेस समर्थित मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार ईश्वर चंद्र रॉय रहे। उन्हें 13,666 वोट मिले। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि धूपगुड़ी के लोगों ने नफरत और कट्टरता से ऊपर विकास की राजनीति को अपनाया।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘लोगों से जुड़ने के अथक प्रयासों के लिए अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) के प्रत्येक कार्यकर्ता को सलाम। हम धूपगुड़ी के संपूर्ण विकास को सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ भाजपा के बिष्णु पद रे ने 2021 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर जीत दर्ज की थी और 25 जुलाई को उनके निधन के कारण उपचुनाव आवश्यक हो गया था। उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के जलपाईगुड़ी द्वितीय परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हुई। उपचुनाव के लिए मतदान पांच सितंबर को हुआ था और 78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM