‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए बंगाल जा सकते हैं राहुल, प्रियंका

खबरे |

खबरे |

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए बंगाल जा सकते हैं राहुल, प्रियंका
Published : Dec 8, 2022, 2:54 pm IST
Updated : Dec 8, 2022, 2:54 pm IST
SHARE ARTICLE
Rahul, Priyanka may go to Bengal for 'Bharat Jodo Yatra'
Rahul, Priyanka may go to Bengal for 'Bharat Jodo Yatra'

कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता ने बताया, “हम ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत पश्चिम बंगाल में करीब 800 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।

कोलकाता : कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 28 दिसंबर से शुरू होने वाले पश्चिम बंगाल चरण में भाग लेने के लिए इस महीने के उत्तरार्ध में राज्य का दौरा कर सकते हैं। पार्टी के एक नेता ने  गुरूवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यात्रा का बंगाल चरण दक्षिण 24 परगना जिले के सागर द्वीप में कपिल मुनि आश्रम से शुरू होगा और दार्जीलिंग तक जारी रहेगा।

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता ने बताया, “हम ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत पश्चिम बंगाल में करीब 800 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। हमनें 28 दिसंबर को सागर द्वीप में कपिल मुनि के आश्रम से यात्रा शुरू करने की योजना बनाई है। हम कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं को आमंत्रित करेंगे।”

उन्होंने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का राज्य चरण 55 दिनों तक जारी रहेगा और इस दौरान यह दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, पुर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, कोलकाता, नादिया, मुर्शिदाबाद, मालदा, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर व दार्जीलिंग जिलों से होकर गुजरेगी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM