पश्चिमी दिल्ली: नाले में पड़ी सूटकेस में बंद मिला महिला का शव

खबरे |

खबरे |

पश्चिमी दिल्ली: नाले में पड़ी सूटकेस में बंद मिला महिला का शव
Published : Dec 8, 2022, 4:27 pm IST
Updated : Dec 8, 2022, 4:27 pm IST
SHARE ARTICLE
West Delhi: Woman's body found locked in a suitcase lying in a drain
West Delhi: Woman's body found locked in a suitcase lying in a drain

शव को शवगृह में रखवा दिया गया है। पीड़िता की पहचान किए जाने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।

New Delhi : पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में एक नाले में पड़े एक सूटकेस से एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं दिखे रहे थे और उसकी पहचान करना मुश्किल है। सूटकेस से निकलने वाली दुर्गंध को महसूस करने के बाद बुधवार को एक राहगीर ने सूटकेस देखा और पुलिस को सूचित किया।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) घनश्याम बंसल ने कहा कि पीड़िता की पहचान अभी नहीं हो पाई है, लेकिन कहा कि यह एक युवती का शव प्रतीत होता है।

उन्होंने कहा कि शव को शवगृह में रखवा दिया गया है। पीड़िता की पहचान किए जाने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। बंसल ने कहा कि शव और सूटकेस के नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं और पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।.

अधिकारी ने कहा, “कोई चोट नहीं दिख रही थी, लेकिन पोस्टमॉर्टम के बाद पता चलेगा कि उसे किस तरह की चोटें लगी हैं।” भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 201 (अपराध के साक्ष्य को गायब करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM