महाराष्ट्र: नवी मुंबई में एक फैक्टरी में लगी भीषण आग, महिला की मौत

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र: नवी मुंबई में एक फैक्टरी में लगी भीषण आग, महिला की मौत
Published : Jan 9, 2023, 11:40 am IST
Updated : Jan 9, 2023, 11:40 am IST
SHARE ARTICLE
Maharashtra: Massive fire breaks out at a factory in Navi Mumbai, woman killed
Maharashtra: Massive fire breaks out at a factory in Navi Mumbai, woman killed

आग पर शनिवार देर रात काबू पाया गया। अधिकारी ने बताया कि परिसर की तलाशी के दौरान मौके से एक महिला का जला हुआ शव बरामद हुआ, ...

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले के नवी मुंबई शहर में ‘पेपर रोल’ बनाने वाली एक फैक्टरी में आग लगने से 40 वर्षीय एक महिला की झुलसकर मौत हो गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नवी मुंबई नगर निगम के मंडल अग्निशमन अधिकारी पुरुषोत्तम जाधव ने बताया कि शनिवार को दोपहर में करीब साढ़े तीन बजे ऐरोली इलाके में स्थित फैक्टरी में आग लग गई थी। ऐरोली तथा निकटवर्ती कोपरखैरने, वाशी और रबाले से दमकलकर्मियों को मौके पर भेजा गया। आग पर शनिवार देर रात काबू पाया गया। इसके बाद जगह को ठंडा किया गया, ताकि आग दोबारा न भड़क जाए।

अधिकारी ने बताया कि परिसर की तलाशी के दौरान मौके से एक महिला का जला हुआ शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान उर्मिला नाइक के तौर पर हुई है। स्थानीय निवासी यह महिला फैक्टरी के रसोईघर में काम करती थी। वह आग लगने के बाद परिसर में फंस गई थी।

जाधव ने बताया कि आग बुझाते समय एक दमकल कर्मी भी घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

उन्होंने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज कर रबाले थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया। आग लगने की वजह का भी पता लगाया जा रहा है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM