Bijapur Naxal Encounter: अमित शाह ने कहा, '31 मार्च 2026 से पहले हम नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म कर देंगे'

खबरे |

खबरे |

Bijapur Naxal Encounter: अमित शाह ने कहा, '31 मार्च 2026 से पहले हम नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म कर देंगे'
Published : Feb 9, 2025, 5:38 pm IST
Updated : Feb 9, 2025, 5:38 pm IST
SHARE ARTICLE
Bijapur Naxal Encounter Amit Shah On Naxalism March 31 of 2026 News In Hindi
Bijapur Naxal Encounter Amit Shah On Naxalism March 31 of 2026 News In Hindi

अमित शाह ने कहा- मैं अपना संकल्प भी दोहराता हूं कि 31 मार्च 2026 से पहले हम देश से नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म कर देंगे

Bijapur Naxal Encounter Amit Shah On Naxalism March 31 of 2026 News In Hindi: छत्तीसगढ़ में बीजापुर और नारायणपुर से लगी महाराष्ट्र की सीमा पर सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए और 2 घायल हैं। ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने इलाके से हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "भारत को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में सुरक्षा बलों को छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ी सफलता मिली है। इस ऑपरेशन में 31 नक्सली मारे गए और भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए।"

उन्होंने कहा, "मानवता विरोधी नक्सलवाद को समाप्त करने के प्रयास में आज हमने अपने दो वीर जवानों को खो दिया है। यह देश सदैव इन वीरों का ऋणी रहेगा। मैं शहीद जवानों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं अपना संकल्प भी दोहराता हूं कि 31 मार्च 2026 से पहले हम देश से नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म कर देंगे, ताकि देश के किसी भी नागरिक को इसके कारण अपनी जान न गंवानी पड़े।"

बस्तर पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ रविवार सुबह जंगलों में शुरू हुई। बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने बताया, "बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में हुई मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए।"

उन्होंने कहा, "इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए, जिनमें से एक जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और दूसरा विशेष कार्य बल (एसटीएफ) का था।"

(For more news apart from Bijapur Naxal Encounter Amit Shah On Naxalism March 31 of 2026 News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

Location: India, Chhatisgarh, Bastar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Delhi Election Results 2025 Live Updates : ਭਾਜਪਾ ਦਫ਼ਤਰ ਚ ਟੀਵੀ ਨਾਲ ਚਿਪਕੇ ਬੈਠੇ ਆਗੂ !

08 Feb 2025 5:59 PM

"ਦਿੱਲੀ 'ਚ ਕਈ ਵਾਅਦੇ ਆ ਜਿਹੜੇ 'AAP' ਨੇ ਪੂਰੇ ਨਹੀਂ ਕੀਤੇ", ਸੁਣੋ Parvinder Singh Brar ਨੇ ਕੀ ਕਿਹਾ

08 Feb 2025 5:58 PM

Delhi Election ਜਿੱਤਣ ਮਗਰੋਂ BJP ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਲੀਡਰ ਮਹਾਰਾਣੀ Preneet Kaur ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ ਸੁਣੋ ਕੀ ਕਿਹਾ ?

08 Feb 2025 5:58 PM

Mohali Online Challan News : ਜ਼ਰਾ ਬੱਚ ਕੇ...! ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੀ ਤਰਜ਼ 'ਤੇ ਮੁਹਾਲੀ 'ਚ Online Challan !

02 Feb 2025 8:40 AM

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM