भारत में वांछित आतंकवादी अबू कासिम पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में ढ़ेर, लश्कर-ए-तैयबा से था जुड़ा

खबरे |

खबरे |

भारत में वांछित आतंकवादी अबू कासिम पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में ढ़ेर, लश्कर-ए-तैयबा से था जुड़ा
Published : Sep 9, 2023, 10:09 am IST
Updated : Sep 9, 2023, 10:09 am IST
SHARE ARTICLE
रियाज अहमद उर्फ अबू कासिम (file photo)
रियाज अहमद उर्फ अबू कासिम (file photo)

मूल रूप से जम्मू क्षेत्र का रहने वाला अहमद 1999 में सीमा पार चला गया था।

जम्मू: भारत में वांछित एक आतंकवादी की शुक्रवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एक मस्जिद के अंदर अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा रियाज अहमद उर्फ अबू कासिम एक जनवरी को डांगरी में हुए आतंकवादी हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक था।

राजौरी जिले के डांगरी गांव में आतंकवादियों के हमले और अंधाधुंध गोलीबारी में सात लोगों की मौत हो गई थी और 13 अन्य घायल हो गए थे। आतंकवादी वहां आईईडी भी लगा गये थे, जो अगली सुबह फटा था। अधिकारियों ने कहा कि मूल रूप से जम्मू क्षेत्र का रहने वाला अहमद 1999 में सीमा पार चला गया था। अधिकारियों के अनुसार उसे पुंछ और राजौरी के सीमावर्ती जिलों में आतंकवाद को दोबारा जिंदा करने वालों में से एक माना जाता था।

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की खबरों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि रावलकोट इलाके में अल-कुदुस मस्जिद के अंदर सुबह की नमाज के दौरान अज्ञात बंदूकधारियों ने अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी। अहमद ज्यादातर मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा बेस कैंप से काम करता था लेकिन हाल ही में रावलकोट में स्थानांतरित हो गया था।

अधिकारियों ने कहा कि वह लश्कर-ए-तैयबा के मुख्य कमांडर सज्जाद जाट का करीबी सहयोगी था और संगठन के वित्त की देखभाल भी करता था। वह पाकिस्तान से संचालित होने वाले विभिन्न आतंकी संगठनों का चौथा शीर्ष कमांडर था, जिसे इस साल मार गिराया गया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Amritpal Singh को जेल में ही रहना पड़ेगा, Advocate ने बताया बाहर निकालने के लिए क्या करेंगे, जाएंगे हाईकोर्ट!

21 Apr 2025 5:40 PM

150 किलों के मालिक पिता-पुत्र की हत्या मामले में मामे ने किए बड़े खुलासे| Muktsar double murder

21 Apr 2025 5:36 PM

सांसद अमृतपाल की सहयोगी पपलप्रीत रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश

18 Apr 2025 7:02 PM

पंजाब की ताजा खबरें | देखिये क्या है खास। Spokesman TV | LIVE

18 Apr 2025 7:00 PM

बड़ी खबर: सांसद अमृतपाल को लेने पंजाब पुलिस रवाना, अजनाला कोर्ट में होगी पेशी, देखें LIVE

18 Apr 2025 6:57 PM

भाजपा नेता विनीत जोशी ने अमृतपाल सिंह पर लगाए गए NSA को हटाने का किया विरोध

18 Apr 2025 5:59 PM