मुख्यमंत्री हिमंत की मां को ले जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त

खबरे |

खबरे |

मुख्यमंत्री हिमंत की मां को ले जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त
Published : Jan 10, 2023, 3:36 pm IST
Updated : Jan 10, 2023, 3:36 pm IST
SHARE ARTICLE
Vehicle carrying Chief Minister Himanta's mother met with an accident
Vehicle carrying Chief Minister Himanta's mother met with an accident

दुर्घटना के बाद एसयूवी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। उन्होंने कहा कि गाड़ी और चालक का पता लगाने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है।

मोरीगांव (असम) : असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की मां को ले जा रहा एक वाहन मंगलवार को मोरीगांव जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर मामूली दुर्घटना का शिकार हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

हादसे में हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

मोरीगांव के जिला परिवहन अधिकारी बपन कालिता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “सरमा की मां मृणालिनी देवी और भाई दिगंत विश्व शर्मा एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुवाहाटी से कार्बी आंगलोंग जिले के दीफू जा रहे थे, तभी सिलसंग इलाके में तेज रफ्तार से जा रही एक एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) ने उनके वाहन को पीछे से टक्कर मार दी।”

कालिता ने कहा कि जिला पुलिस अधिकारियों ने गुवाहाटी लौटने के लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था की।

दुर्घटना के बाद एसयूवी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। उन्होंने कहा कि गाड़ी और चालक का पता लगाने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है। मृणालिनी देवी असम साहित्य सभा की उपाध्यक्ष हैं, जबकि मुख्यमंत्री के भाई गुवाहाटी में एक प्रकाशक और किताबों की एक दुकान के मालिक हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM