Hyderabad Train Accident: हैदराबाद स्टेशन पर चारमीनार एक्सप्रेस के तीन डब्बे पटरी से उतरे, छह घायल

खबरे |

खबरे |

Hyderabad Train Accident: हैदराबाद स्टेशन पर चारमीनार एक्सप्रेस के तीन डब्बे पटरी से उतरे, छह घायल
Published : Jan 10, 2024, 3:17 pm IST
Updated : Jan 10, 2024, 3:17 pm IST
SHARE ARTICLE
Three coaches of Charminar Express derail at Hyderabad station, six injured
Three coaches of Charminar Express derail at Hyderabad station, six injured

यह स्टेशन चेन्नई-हैदराबाद चारमीनार एक्सप्रेस ट्रेन का अंतिम स्टेशन था।

Hyderabad Train Accident News:  हैदराबाद के नामपल्ली में हैदराबाद डेकन रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह चेन्नई-हैदराबाद चारमीनार एक्सप्रेस के तीन डब्बे पटरी से उतर गए जिससे छह यात्रियों को मामूली चोटें आईं। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह स्टेशन चेन्नई-हैदराबाद चारमीनार एक्सप्रेस ट्रेन का अंतिम स्टेशन था।

दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) के अधिकारियों ने बताया कि जब ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो वह धीमी गति से चल रही थी और यह अंतिम बिंदु से आगे निकल गई जिससे इसके तीन डब्बे एस2, एस3 और एस6 पटरी से उतर गए।

ये भी पढ़ें: Ludhiana News: लुधियाना में कार में हंगामा कर रहे नाइजीरियाई छात्रों के साथ हुआ हादसा, बाल-बाल बचें

उन्होंने बताया कि डब्बों के पटरी से उतर जाने के बाद लगे झटकों से छह यात्री घायल हो गए। एससीआर के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों का पास के अस्पताल में इलाज हो रहा है। ट्रेन मंगलवार शाम चेन्नई से हैदराबाद पहुंची थी। उन्होंने बताया कि इस घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी।

Location: India, Telangana, Hyderabad

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM