Rajasthan Accident: राजस्थान में भीषण हादसा, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

Rajasthan Accident: राजस्थान में भीषण हादसा, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
Published : Feb 10, 2025, 1:24 pm IST
Updated : Feb 10, 2025, 1:24 pm IST
SHARE ARTICLE
Rajasthan Accident 3 people of the same family died News In Hindi
Rajasthan Accident 3 people of the same family died News In Hindi

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पाली पुलिस मौके पर पहुंची।

Rajasthan Accident 3 people of the same family died News In Hindi: राजस्थान के पाली जिले में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया। यह दुर्घटना नया गांव स्थित 72 फुट ऊंचे बालाजी मंदिर के पास हुई, जहां एक कंटेनर ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में मां और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर बांगड़ अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिए जाएंगे। इस बीच, गंभीर रूप से घायल पति का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

थाना प्रभारी ने बताया कि जगदंबा कॉलोनी, नवां गांव निवासी हेमाराम (30), उनकी पत्नी संतोष (25), बेटा कमलेश (8) और बेटी ललिता (5) रविवार रात गांव जाडन में जागरण में शामिल होने के लिए निकले थे। पुलिस जांच में पता चला कि बालाजी मंदिर के पास ओवरब्रिज पर चढ़ते समय तेज रफ्तार ट्रॉले ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में संतोष, कमलेश और ललिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेमाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(For more news apart from Rajasthan Accident 3 people of the same family died News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)
 

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Delhi Election Results 2025 Live Updates : ਭਾਜਪਾ ਦਫ਼ਤਰ ਚ ਟੀਵੀ ਨਾਲ ਚਿਪਕੇ ਬੈਠੇ ਆਗੂ !

08 Feb 2025 5:59 PM

"ਦਿੱਲੀ 'ਚ ਕਈ ਵਾਅਦੇ ਆ ਜਿਹੜੇ 'AAP' ਨੇ ਪੂਰੇ ਨਹੀਂ ਕੀਤੇ", ਸੁਣੋ Parvinder Singh Brar ਨੇ ਕੀ ਕਿਹਾ

08 Feb 2025 5:58 PM

Delhi Election ਜਿੱਤਣ ਮਗਰੋਂ BJP ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਲੀਡਰ ਮਹਾਰਾਣੀ Preneet Kaur ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ ਸੁਣੋ ਕੀ ਕਿਹਾ ?

08 Feb 2025 5:58 PM

Mohali Online Challan News : ਜ਼ਰਾ ਬੱਚ ਕੇ...! ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੀ ਤਰਜ਼ 'ਤੇ ਮੁਹਾਲੀ 'ਚ Online Challan !

02 Feb 2025 8:40 AM

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM