Rahul Gandhi news: भाजपा का अंतिम लक्ष्य बाबा साहेब के संविधान को खत्म करना- राहुल गांधी

खबरे |

खबरे |

Rahul Gandhi news: भाजपा का अंतिम लक्ष्य बाबा साहेब के संविधान को खत्म करना- राहुल गांधी
Published : Mar 10, 2024, 3:19 pm IST
Updated : Mar 10, 2024, 3:19 pm IST
SHARE ARTICLE
Rahul Gandhi said BJP goal is to destroy Baba Saheb's Constitution
Rahul Gandhi said BJP goal is to destroy Baba Saheb's Constitution

अनंत कुमार हेगड़े ने यह भी कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में अकेले बीजेपी को 400 लोकसभा सीटों की जरूरत होगी।

Rahul Gandhi on bjp news in hindi:  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कर्नाटक के भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि भारतीय संविधान के अधिकांश हिस्से को फिर से लिखने की जरूरत है। भाजपा सांसद ने कथित तौर पर आरोप लगाया कि अतीत में कांग्रेस नेताओं ने हिंदू धर्म को नीचा दिखाने के लिए संविधान में संशोधन किया और कहा कि इसे प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

अनंत कुमार हेगड़े ने यह भी कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में अकेले बीजेपी को 400 लोकसभा सीटों की जरूरत होगी।

जिसके बाद से ही लगातार राजनीति गरमाती नजर आ रही है। इस मामले को लेकर राहुल गांधी ने एक्स पर ट्विटर करते हुए केंद्र की सरकार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा पर जमकर निशाना साधा उन्होंने पोस्ट कर लिखा की। भाजपा सांसद का बयान कि उन्हें 400 सीट संविधान बदलने के लिए चाहिए, नरेंद्र मोदी और उनके ‘संघ परिवार’ के छिपे हुए मंसूबों का सार्वजनिक ऐलान है। नरेंद्र मोदी और भाजपा का अंतिम लक्ष्य बाबा साहेब के संविधान को ख़त्म करना है।

उन्हें न्याय, बराबरी, नागरिक अधिकार और लोकतंत्र से नफ़रत है। यहीं नहीं इसके आगे भी कई तरह की बातों को राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट के माध्यम से भाजपा पर निशाना साधा।

खैर अब देखना होगा की इस चुनावी बयानबाजी के बीच भाजपा के नाता अपनी क्या कुछ प्रतिक्रिया देते है।

(For more news apart from Rahul Gandhi said BJP goal is to destroy Baba Saheb's Constitution News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM