महाराष्ट्र : गोंदिया में 33 चावल मिलों को खराब चावल की आपूर्ति के लिए काली सूची में डाला

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र : गोंदिया में 33 चावल मिलों को खराब चावल की आपूर्ति के लिए काली सूची में डाला
Published : Aug 10, 2023, 2:08 pm IST
Updated : Aug 10, 2023, 2:08 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

गोंदिया के जिला कलेक्टर चिन्मय गोतमारे ने चार अगस्त को इस संबंध में यह आदेश जारी किया।

गोंदिया: महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में 33 चावल मिलों को अगले तीन वर्षों के लिए काली सूची में डाल दिया गया है क्योंकि उनके द्वारा आपूर्ति किया गया चावल निम्न गुणवत्ता वाला और मानव उपभोग के लिए उपयुक्त नहीं पाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गोंदिया के जिला कलेक्टर चिन्मय गोतमारे ने चार अगस्त को इस संबंध में यह आदेश जारी किया। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के एक अधिकारी के अनुसार, उनके दल ने निरीक्षण के दौरान पाया कि पिछले साल सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत बीड, नंदुरबार, लातूर और अन्य जिलों को इन मिलों से आपूर्ति किया गया चावल निम्न गुणवत्ता वाला था।

निरीक्षण के बाद दल ने अपनी रिपोर्ट गोंदिया कलेक्टर को सौंप दी। गोतमारे ने बताया कि इन मिलों को अगले छह सप्ताह में अच्छी गुणवत्ता वाला चावल उपलब्ध कराने को कहा गया है अन्यथा इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Location: India, Maharashtra, Gondiya

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM