महाराष्ट्र सरकार ने ‘जलवायु कार्रवाई प्रकोष्ठ’ का किया गठन

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र सरकार ने ‘जलवायु कार्रवाई प्रकोष्ठ’ का किया गठन
Published : Aug 10, 2023, 12:27 pm IST
Updated : Aug 10, 2023, 12:27 pm IST
SHARE ARTICLE
FILE PHOTO
FILE PHOTO

यह प्रकोष्ठ जलवायु परिवर्तन से संबंधित समस्याओं की रोकथाम और इससे जुड़ी नीतियों पर काम करेगा।

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य जलवायु कार्रवाई प्रकोष्ठ (एससीएसी) के गठन की मंजूरी दे दी है। यह प्रकोष्ठ जलवायु परिवर्तन से संबंधित समस्याओं की रोकथाम और इससे जुड़ी नीतियों पर काम करेगा।

एक सरकारी आदेश में बुधवार को कहा गया कि प्रकोष्ठ पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग के अधीन काम करेगा, जिसका प्रमुख एक निदेशक होगा। प्रकोष्ठ में पांच सदस्य भी होंगे जो जलवायु वित्त, आपदा शमन, अनुकूलन संबंधी विशेषज्ञ और परियोजना सलाहकार या अधिकारी होंगे। आदेश में यह भी कहा गया कि प्रकोष्ठ जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय कार्य योजना (एनपीएसीसी) को लागू करने के लिए दिशानिर्देश देगा। 

यह प्रकोष्ठ केंद्र सरकार, स्थानीय प्रशासकीय निकायों, गैर सरकारी संगठनों, पर्यावरण अनुसंधान तथा विकास के क्षेत्र में काम करने वाले संस्थानों, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों और अन्य हितधारकों के बीच समन्वय भी स्थापित करेगा।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM